किसान क्रांति पदयात्रा : क्या हम पाकिस्तान या बांग्लादेश जाए - नरेश टिकैत

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर - यूपी गेट पर रोके जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी नरेश टिकैत ने अधिकारियों से पूछा है कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है। उनकी रैली पूरे अनुशासन के साथ बढ़ रही है। अगर हम अपनी समस्याएं अपनी सरकार के सामने नहीं रखेंगे तो किससे कहेंगे। क्या हम पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाएं।