‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ लेने के बाद बोले मोदी - यह किसानों का सम्मान

नई दिल्ली, 03 अक्तूबर - प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में आज आयोजित एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटारेस ने पीएम मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा कुदरत को मां के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि यह भारत के आदि निवासी, किसानों और मछुआरों का सम्मान है। इन सभी के लिए जीवन भी प्रकृति के मुताबिक भी चलता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह भारत की नारी का सम्मान है, जो पौधों का ध्यान रखती है। मोदी ने यह भी कहा कि आज हमारे देश में गरीबों की संख्या कम हो रही है, गरीबी रेखा से लोग ऊपर उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण पर अधिक दबाव डाले बिना विकास से अवसरों से हाथ मिलाने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने साल 2022 तक एकल उपयोग वाली प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प भी लिया है।