बुर्ज खल़ीफा पर नज़र आए महात्मा गांधी

दुबई, 3 अक्तूबर (एजैंसी) : महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें दुनिया के कई देशों में अलग अंदाज ढंग से श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका अपनाया। विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को गांधीजी के और भारत के तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। भारत ने यूएई के इस कदम का स्वागत करते हुए सराहना की है। गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को इस खूबसूरत श्रद्धांजलि के लिए बारत के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर शुक्रिया कहा-‘गांधीजी के उत्कृष्ट आदर्श उनकी जयंती पर विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर, शुक्रिया यूएई। यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि मुझे यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि यहां गांधीजी को श्रद्धांजलि दी जा रही है।