जिला परिषद् और ब्लाक समिति चुनावों में धक्केशाही के खिलाफ 'आप' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

चंडीगढ़, 04 अक्तूबर - जिला परिषद् ओर ब्लाक समिति के चुनावों में धक्केशाही के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास की ओर कूच कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें की। इस प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी किया गया है।