अम्बाला में एक महिला पर बाईक सवार दो युवको ने किया एसिड अटैक 

अम्बाला, 05 अक्टूबर - (कुलदीप सैनी) - अम्बाला के पार्ष इलाके सेक्टर 7 में लेबर डिपार्टमेंट में काम करने वाली एक महिला पर 2 बाईक सवारों ने तेज़ाब गिरा दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से झुलस गयी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पुलिस इस मामले को सीसीटीवी की मदद से सुलझाने की कोशिश में जुटी है।