पटियाला रैली में बीबी जागीर कौर ने कहा - कांग्रेस की 'बी' टीम का मैंबर है खैहरा

पटियाला, 07 अक्तूबर - (गुरप्रीत सिंह चट्ठा) - शिरोमणि अकाली दल की आज पटियाला में हो रही जब्र विरोधी रैली के दौरान बोलते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा कांग्रेस की 'बी' टीम का मैंबर है। इसके साथ ही सिकन्दर सिंह मलूका ने भी कहा कि ध्यान सिंह मंड पंजाब में ख़ून खराबा शुरू करवाना चाहते हैं। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, डा. दलजीत चीमा, हीरा सिंह गाबड़िया, हरिन्दरपाल चन्दूमाजरा और समूची अकाली लीडरशिप मौजूद है।