तेजिंदर सिंह बिट्टू की माता के अंतिम संस्कार पर पहुंचीं विभिन्न शख्सियतें, दी श्रद्धांजलि

जालन्धर, 7 अक्तूबर (जसपाल सिंह): आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट जालन्धर के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू व मनिंदर सिंह की आदरणीय माता नरिन्दर कौर पत्नी हरकिशन सिंह, जिनका गत दिवस निधन हो गया था, का अंतिम संस्कार आज मॉडल टाऊन के श्मशान घाट में बेहद गमगीन माहौल में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित बड़ी संख्या में पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारियों के अलावा समाज के अन्य वर्गों से संबंधित प्रमुख शख्सियतें पहुंची हुई थीं। स्व. माता नरिन्दर कौर की अंतिम रस्में उनके सुपुत्रों तेजिंदर सिंह बिट्टू व मनिंदर सिंह द्वारा निभाई गईं। इससे पूर्व माता नरिन्दर कौर की शव यात्रा उनके आवास 35, राजिन्दर नगर से चलकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पड़ाव करने के बाद श्मशानघाट पहुंची, जहां विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व राजनीतिक नेताओं द्वारा दोशाले व पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें  अपने श्रद्धासुमन भेंट किए।  इस अवसर पर  ‘अजीत प्रकाशन समूह’ के मुख्य सम्पादक डॉ. बरजिन्दर सिंह हमदर्द व परमवीर सिंह व हरप्रीत सिंह विक्का (दोनों डायरैक्टर सरब मल्टीप्लैक्स) द्वारा पार्थिव शरीर पर दोशाला भेंट किया गया।  इसी तरह डा. इकबाल सिंह पूर्व उपराज्यपाल पुड्डूचेरी, कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जयवीर सिंह शेरगिल, रमेश मित्तल चेयरमैन लवली ग्रुप, इरविन खन्ना मुख्य सम्पादक दैनिक उत्तम हिन्दू, शीतल विज मुख्य सम्पादक दैनिक सवेरा, लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल, सांसद चौधरी संतोख सिंह, ए.डी.जी.पी. एस.के. शर्मा व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा पुष्पमालाएं भेंट कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला भी परिवार के साथ दुख व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। माता नरिन्दर कौर नमित्त श्रद्धांजलि समारोह 13 अक्तूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाऊन जालन्धर में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा।