कातिलों को न पकड़ने पर थाने का कूड़े की ट्रॉलियों से किया घेराव 

जलालाबाद, 08 अक्तूबर - (हरप्रीत सिंह परूथी) - कुछ समय पहले जलालाबाद वासी दीपक कुमार नामक एक लड़के का कत्ल हुआ था और जलालाबाद पुलिस उक्त आरोपियों को पकड़ने में असफल रही थी। जिस संबंधित रोषस्वरूप आज वाल्मीकि भाईचारे की ओर से कूड़े की ट्रॉलियां भर कर थाना सिटी का घेराव किया गया और थाने के बाहर धरना लगाया गया। पुलिस द्वारा एक हफ्ते में आरोपियों को पकड़ने का विश्वास दिलाने के बाद धरना खत्म कर दिया गया।