हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने मुंबई की सडकों पर चलाया ऑटो 

मुंबई, 08 अक्तूबर - पिछले दिनों हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भारत में मीडिया कॉन्क्लेव में अपनी स्पीच के लिए आए थे। दिल्ली में इस इवेंट के बाद स्मिथ अपने बॉलीवुड के दोस्तों से मिलने मुंबई पहुंचे। यहां वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से मिले और करण जौहर की पार्टी में भी शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने मुंबई पहुंचकर एक काम और किया जिसे देखकर हर कोई हैरान है। स्मिथ ने मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाया और रिक्शा चलाते हुए उन्होंने काफी मजे भी किए। यकीन नहीं आता तो देखें ये तस्वीरें।