नाभा में ज्वेलर को पड़ोसी ने मारी गोली, गंभीर घायल  

नाभा, 09 अक्टूबर - (कर्मजीत सिंह नाभा) - नाभा के देवी दयाला चौंक में एक ज्वेलर गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। पीड़ित दुकानदार की पहचान रवि कुमार वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि कुमार को गोली उसके पड़ोसी महेश कुमार ने मारी। फिलहाल घायल को नाभा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।