कैबिनेट मंत्री बाजवा ने गमाडा के सीनियर आधिकारियों से की बैठक

मोहाली, 09 अक्टूबर - (नरिन्दर झामपुर) - पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज पुडा भवन में गमाडा के सीनियर आधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने पंजाब की अलग -अलग योजनाओं संबंधी आधिकारियों के साथ विचार-चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप में मैरिज पैलेस संबंधित विचार-विमर्श किया गया।