केन्‍द्रीय कैबिनेट का बड़ा तोहफा, रेलवे कर्मियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर - त्योहारी सीजन से पहले रेल कर्मियों को 78 दिनों का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा। केन्‍द्रीय कैबिनेट बुधवार काे इस बात की घोषणा कर दी है। पिछले वर्ष भी कर्मचारियों को इतना ही बोनस दिया गया था। रेल कर्मचारियों के संगठनों से बातचीत के बाद रेलवे बोर्ड ने 2017-18 के लिए अपने कर्मचारियों को उत्पादकता-लिंक बोनस के रूप में 78 दिनों के वेतन के बराबर का बोनस का प्रस्ताव किया था। यह बोनस नॉन गजेटेड कर्मचारियों को ही मिलता है। इस बार बोनस की गणना के लिए वेतन सीमा 7,000 रुपए की गई है, जिससे रेलकर्मियों को करीब 17,951 रुपए बोनस राशि के मिलेंगे।