पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरंदाज ने जीता पैरा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक 

पटियाला,10 अक्तूबर - (चहल) - पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के विद्यार्थी हरविन्दर सिंह धंजू ने जकार्ता में चल रही पैरा एशियन खेलों में तीरंदाजी मुकाबले में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का मान प्राप्त किया है। कोच जीवनजोत सिंह तेजा का शिष्य हरविन्दर सिंह पंजाबी युनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र में पीएचडी कर रहा है। पैरा एशियन खेलों में तीरंदाजी मुकाबले में स्वर्ण पदक  जीतने वाला धंजू देश का पहला तीरंदाज है।