मेहमानों से कहा-डायपर पहनकर आएं

लंदन, 11 अक्तूबर (एजैंसी) : इस साल मई में ब्रिटेन के राजपरिवार के छोटे बेचे प्रिंस हैरी की शादी मेगन मर्केल से हुई थी। वैसे तो ब्रिटेन के राजपरिवार की हर शादी चर्चा का विषय बनती ही है, लेकिन अब प्रिंस हैरी मेगन की शादी दूसरे कारणों से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल इस शादी को लेकर एक खुलासा हुआ, जिसने सभी को आश्चर्य से भर दिया है। इस शादी के बारे में खुलासा एक कॉमिक एक्ट्रेस डायने मोर्गन ने किया है। 43 वर्षीय मोर्गन का कहना है कि इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए राज परिवार ने एक अजीबोगरीब फरमान सुनाया था। इस फरमान के अनुसार, सभी मेहमानों को इस शादी में सेनेटरी पेड्स पहनकर आना था। प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में आने वाले सभी मेहमानों को डायपर पहनने की सलाह सुरक्षाकारणों से दी गई थी। इन्हीं कारणों से सभी मेहमानों को समारोह में आ जाने के बाद टॉयलेट जाने की इजाज़त नहीं थी। इस बारे में अब दावा मोर्गन ने किया है। इस शादी में देश दुनिया के तमाम बड़े मेहमानों ने शिरकत की थी। शादी में शामिल होने वाले मेहमान मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम, उनकी पत्नी, विक्टोरिया, हॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल क्लूनी जैसी लोग शामिल थे। इन सभी से कहा गया था कि समारोह में आने के बाद वह टॉयलेट नहीं जा सकेंगे। ये खुलासा एक रेडियो शो के दौरान डियाने मोर्गन और डेविड बेडियल ने किया।