अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति तंजानिया में अगवा 

डोडोमा, 12 अक्टूबर - तंजानिया के मुख्य शहर दार एस सलाम में नकाबपोश बंदूकधारियों ने अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति माने जाने वाले व्यक्ति को अगवा कर लिया। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। 43 वर्षीय मोहम्मद देवजी को उस वक्त एक होटल जिम के बाहर से अगवा कर लिया गया जब वह अपनी नियमित सुबह की कसरत के लिए जा रहे थे।