जे.सी. मनेरिया ने कार्यभार संभाला

जे.सी. मनेरिया ने बी.एस.एन.एल. (पंजाब) टैलीकॉम सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया। सुबोध कुमार गुप्ता का तबादला कर पदोन्नत होकर पश्चिमी बंगाल में कार्यरत हो गए हैं। जे.सी. मनेरिया इंडियन टैलीकॉम सर्विसिज (आई.टी.एस.) 1984 के बैच के अधिकारी है। इससे पहले श्री मनेरिया बी.एस.एन.एल. में महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान में अपनी सेवाएं निभा चुके हैं इन्हें टैलीकॉम व इंजीनियरिंग सैक्टर का 30 वर्ष का अनुभव है।