प्रसिद्ध संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली,13 अक्तूबर - भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।