एमजे अकबर को लेकर भाजपा जल्द ले सकती है कोई फैसला - सूत्र

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर - केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव को देखते केंद्र सरकार और भाजपा जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने विदेशी दौरे से लौटने के बाद बाद ही भाजपा पहले अकबर से उनका स्पष्टीकरण मांगेगी। इसके बाद यह फैसला किया जाएगा कि इस मामले में पार्टी और सरकार को आगे क्या कदम उठाने चाहिए।