पत्रकार पर हमला करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार 

मुंबई, 15 अक्तूबर - मुंबई पुलिस ने कल गामादेवी पुलिस स्टेशन के नजदीक पत्रकार हरमन गोम्स पर हमला करने वाले सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दक्षिण मुंबई में रविवार तड़के एक टेलीविजन पत्रकार पर उसके घर के नजदीक अज्ञात लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करने वाले हरमन गोम्स शनिवार देर रात टैक्सी में अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहे थे।