भारतीय किसान यूनियन द्वारा 21 अक्तूबर को अध्यापकों की रैली में पूर्ण साथ देने का ऐलान

पटियाला,15 अक्तूबर - (अमनदीप सिंह) - पटियाला में अध्यापकों की ओर से लगाया पक्का मोर्चा आज नौवें दिन में शामिल हो चुका है। अध्यापकों का समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां अध्यापकों के साथ मोर्चो में बैठ चुकी है। किसान यूनियन का कहना है कि 21 अक्तूबर को होने वाली रैली में किसान यूनियन द्वारा पूर्ण रूप में अध्यापकों का साथ दिया जायेगा।