एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले की 18 अक्तूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 16 अक्तूबर - केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामसे की सुनवाई 18 अक्टूबर से शुरू होगी। उन्होंने कल पत्रकार प्रिया रमानी के विरुद्ध यह केस दायर किया था। बता दें कि रमानी ने अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाऐ थे।