फ्रैंको मुलक्कल ज़मानत पर रिहा


कोट्टायम,16 अक्तूबर (भाषा) : नन के साथ अनेक बार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार फ्रैंको मुलक्कल को मंगवार को यहां के निकट एक उप कारागार से जमानत पर रिहा कर दिया गया। केरल उच्च न्यायालय ने कल जमानत मंजूर की थी। पाला के उप कारागार के बाहर बड़ी संख्या में मुलक्कल के समर्थकों और निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने उसका स्वागत किया। केरल पुलिस की गहन जांच के बाद 25 दिन पहले उसे गिरफ्तार किया था। जालन्धर डायोसिस के बिशप के जेल से बाहर आने की आस में उसके कुछ समर्थक सुबह जेल परिसर के सामने प्रार्थना सभा करते नज़र आए। गिरजाघर के सूत्रों ने बताया कि पादरी पहले त्रिसूर स्थित अपने घर जाएंगे फिर शाम को जालंधर के लिए रवाना हो गए। अदालत ने सशर्त जमानत मंजूर की थी। अदालत ने बिशप को निर्देश दिए थे कि उपकारागार से रिहाई के 24 घंटे के भीतर उन्हें राज्य छोड़ना होगा।