अज्ञात लोगों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या 

फतियाबाद, 17 अक्तूबर - (हरविन्दर सिंह धून्दा) - गांव जामाराए के पुल नजदीक बीती रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह निवासी दलोलपुर के रूप में हुई है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस चौंकी डेहरा साहिब के इंचार्ज मनमोहन सिंह ने बताया कि बीती रात 1 से 2 बजे के बीच 6-7 हथियारबंद लोगों, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे, हरजीत सिंह को उसके घर से ले गए और जामाराए के पुल से तरनतारन वाली सड़क पर ले जाकर उसे मौत के घाट उतार कर शव को फेंक दिया। उन्होंने  बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी  कार्यवाही और जांच जारी है।