कर्ज से परेशान व्यक्ति ने जहरीली दवाई पीकर की आत्महत्या

फिरोजपुर,18 अक्तूबर - (कुलबीर सिंह सोढ़ी) - फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के रहने वाले 44 वर्षीय व्यक्ति कुलवंत सिंह पुत्र दलीप सिंह द्वारा जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या करने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक कुलवंत सिंह पर करीब 7 लाख रुपये का कर्ज था।