नहीं बन सका इतिहास, सबरीमाला मंदिर से वापस लौटीं महिलाएं 

तिरूवंतमपुरम, 19 अक्टूबर - भगवान अयप्पा को दर्शन करने गई दोनों महिलाएं सबरीमाला मंदिर के बाहर से वापस लौट आयी हैं। महिला पत्रकार कविता जक्कल और महिला वर्कर रेहाना फातिमा दोनों भारी सुरक्षा में सबरीमाला मंदिर की ओर रवाना हुई थीं और भारी विरोध के बाद दोनों को वापस लौटना पड़ा। केरल के आईजी ने कहा कि हम स्थिति के बारे में दोनों महिलाओं को बताया, जिसके बाद उन्होंने वापस लौटने का फ़ैसला किया।