एनडी तिवारी के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे कांग्रेसी नेता

नई दिल्ली, 19 अक्तूबर - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर पहुंचे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एनडी तिवारी का बीते दिन मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था।