भाजपा नेता द्वारा सब इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

लखनऊ, 20 अक्तूबर - सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है| जिसमें एक शख्स उत्तरप्रदेश पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर रहा है| वीडियो में पुलिस की पिटाई करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि भाजपा का एक पार्षद है| जानकारी के अनुसार, इस घटना से पहले दरोगा एक महिला वकील के साथ इस होटल में खाना खाने पहुंचा था| इस दौरान वेटर और महिला वकील के बीच विवाद हुआ| विवाद के बाद होटल के मालिक (भाजपा पार्षद) मनीष पंवार ने दरोगा की जमकर पिटाई की| फिलहाल पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है| जानकारी के मुताबिक, जिस भाजपा पार्षद पर मारपीट का आरोप है वे मेरठ के वॉर्ड नंबर 40 से पार्षद हैं|