आज दिल्ली के 400 पेट्रोल-सीएनजी पंप बंद

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर - दिल्ली सरकार के पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाने से इनकार करने के विरोध में आज राष्ट्रीय राजधानी के 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहेंगे। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने यह जानकारी दी। ये सभी पंप 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लेकर 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। निजी पेट्रोल पंपों की हड़ताल के दौरान सरकारी तेल कंपनियों की ओर से चलाए जा रहे पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल पंपों की हड़ताल को राजनीति से प्रेरित बताया है। केजरीवाल ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।