नन दुष्कर्म मामला : आरोपी फ्रैंको का प्रमुख गवाह पाया गया मृत 

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर - (संदीप उत्तम) - केरल में नन से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ प्रमुख गवाह फादर कुरियाकोस कट्टूथारा आज दसूहा के सेंट कान्वेंट स्कूल के अंदर स्थित फादर हाऊस के कमरे में मृत पाए गए। दसूया के डीएसपी एआर शर्मा ने बताया, "वह (फादर कुरियाकोस कट्टूथारा) सेंट पॉल्स चर्च में रहा करते थे। वह वहीं मृत पाए गए। वह 62 वर्ष के थे। मामले की जांच की जाएगी। बताया गया है कि उनके शरीर पर किसी तरह का कोई ज़ख्म नहीं पाया गया है।डीएसपी ने बताया कि उन्होंने बिस्तर पर उल्टी की थी। मौके पर ब्लड प्रेशर से जुड़ी दवाएं भी पाई गई हैं। तफ्तीश जारी है। जानकारी के अनुसार उन्हें किसी तरह की सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।