अमृतसर रेल हादसा : घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सिद्धू और जाखड़

अमृतसर, 22 अक्तूबर - कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री पंजाब स. नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ आज अमृतसर के सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जोड़ा फाटक पर हुए दर्दनाक हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जाना।