इंडिया आ रही हैं बियोंसे, ईशा और आनंद की शादी में करेंगी धमाका

मुम्बई, 22 अक्तूबर (एजैंसी) : आज से ठीक 1 महीने पहले जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पिरामल ग्रुप के मालिक अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में बड़ी भव्यता के साथ हुआ था, जहां पर आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, सोनम कपूर जैसे बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे हुए थे। अब इस वर्ष दिसम्बर में दोनों शादी करने वाले हैं, जिसे इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी शादी होने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते हैं कि शादी और शादी के पहले की रस्में उदयपुर में निभाई जाएंगी। कहा जा रहा है कि यह रस्में 8 और 9 दिसम्बर को निभाई जाएंगी। जबकि शादी 10 दिसम्बर को होगी। इस मौके पर एक खबर यह भी आई है कि ईशा और आनंद के संगीत पर अंतर्राष्ट्रीय गायिका बियोंसे परफॉर्म करने वाली हैं। सूत्र बताते हैं कि ईशा अंबानी अंतर्राष्ट्रीय गायिका बियोंसे की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं, जिसके चलते पिता मुकेश अंबानी ने संगीत के दिन बियोंसे का कार्यकरम रखने का तय किया है। बियोंसे के परफॉर्म करने की बात को सुनकर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल दोनों बहुत ही उत्साहित हैं। कुल बॉलीवुड के कलाकार भी इस मौके पर परफॉर्म करने वाले हैं। यह पहली बार होगा कि जब अंतर्राष्ट्रीय गायिका बियोंसे किसी भारतीय शादी में परफॉर्म करने वाली हैं। ईशा, आकाश अंबानी की जुड़वां बहन हैं। हाल ही में आकाश और श्लोका मेहता की भी सगाई हुई और इन दोनों की शादी भी दिसम्बर में ही होगी। सूत्रों के अनुसार आनंद और ईशा लम्बे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के भी चार दशक से गहरे संबंध हैं।