20 वर्षों में दुनिया को प्राकृतिक आपदा से हुआ 2507 बिलियन का नुक्सान


मिलान (इटली), 23 अक्तूबर (इंदरजीत सिंह लुगाणा): इसमें कोई दो राय नहीं कि इटली देश यूरोपियन यूनियन का ऋणी नहीं परन्तु इसकी सच्चाई यह है कि जैसे इटली के टैक्स चोर लोग इटली को कज़र्ाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे वैसे ही प्राकृतिक आपदा ने इटली की आर्थिकता को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। गत 20 वर्षों में बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं ने इटली को 48.8 बिलियन यूरो का नुक्सान पहुंचाया है। यह नुक्सान कोई साधारण नहीं है। गत समय में खराब मौसम ने सरदीनियां राज्य को बड़े स्तर पर तबाह किया,जिसको पुन: आबाद करने के लिए इटली सरकार को काफी खर्च करना पड़ा। कोलदी रेती की रिपोर्ट में पेश किए इस सर्वे ने सभी को हैरान कर दिया है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी इटली अनुसार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने वाले दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में से इटली एक है। इन देशों में कभी बाढ़, कभी भूचाल व कभी अन्य प्राकृतिक आपदाओं  से गत 20 वर्षों में 13 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इन 10 देशों में 2507 बिलियन यूरो का आर्थिक नुक्सान जो कि 77 प्रतिशत जलवायु की तबदीली का प्रत्यक्ष परिणाम रहा है। सन् 2018 में पुष्टि की गई है कि अब तक धरती के सबसे अधिक उबाल पैदा करने वाले वर्षों में सन् 2018 चौथे स्थान पर है। कोलदीरेती के अनुसार प्राकृतिक आपदा ने इस वर्ष 600 मिलियन यूरो कृषि को नुकसान पहुंचाया है। इस सभी घटना चक्र संबंधी कोलदीरेती के प्रधान रोबेरतो मौनकलवो ने कहा कि इटली के जलवायु में बदलाव एक नई चुनौती उनके लिए है जोकि कृषि कम्पनियों जिनको मौसम विज्ञान और फसल के चक्कर, पानी प्रबंधों और ज़मीनी सुरक्षा पर प्रभाव द्वारा दर्ज नवीनताओं की व्याख्या करनी पड़ती है।