भुखमरी के कगार पर यमन के डेढ़ करोड़ लोग : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र 25 अक्तूबर (वार्ता) : संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि  यमन में करीब एक करोड़ 40 लोख लोग भुखमरी के कगार पर हैं। यह संख्या देश की आधी आबादी की है। मानवाधिकार मामलों के अवर सचिव मार्क लोकॉक ने सुरक्षा परिषद को ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी। आपदा राहत के समन्यवक श्री लोकॉक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने सितम्म्बर में हाल ही में कराये गये सर्वेक्षण के आधार पर इस संबंध में अपनी रिपोर्ट जारी की थी जिसमें करीब एक करोड़ 10 लाख लोगों के भुखमरी के कगार पर होने की बात कही गई थी। इतने लोगों का जीवन पूरी तरह से बाहरी मदद पर निर्भर है।  आधुनिक युग में भुखमरी की स्थिति विरले ही सुनने को मिलती है और यह विकास का परिचायक भी है।