प्रदेश में 64 लाख टन से अधिक धान की खरीद

चंडीगढ़, 26 अक्तूबर (अ.स.) : पंजाब में रबी मौसम निकट आते खरीफ की फसलों को समेटने की जोरों से तैयारी चल रही है। इसी के चलते धान की रही सही कटाई तथा निकासी के काम में आई तेज़ी के कारण मंडियों में कल तक 64 लाख 33 हज़ार 204 टन धान की आवक हुई। खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि धान की खरीद का काम सुचारू रूप से चल रहा है। सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया था कि उनकी फसल का दाना-दाना उठाया जायेगा तथा समय पर भुगतान किया जायेगा। प्रवक्ता के अनुसार कुल खरीद में से 63 लाख 76 हज़ार 543 टन की धान सरकारी एजेंसियों ने तथा 56 हज़ार 661 टन धान मिल मालिकों ने खरीदा। खरीद के भु्गतान की राशि के 7889.14 करोड़ रुपये किसानों तथा आढ़तियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिये गये। प्रवक्ता के अनुसार पनग्रेन ने 21लाख 59 हज़ार 739 टन , मार्कफैड 14लाख 95 हज़ार 402 टन ,पनसप 12 लाख 84 हज़ार 166 टन ,पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन 6 लाख 48 हज़ार 579 टन, पंजाब एग्रो फूडग्रेन कारपोरेशन 6 लाख 67 हजार 754 धान की खरीद की। भारतीय खाद्य निगम ने एक लाख 20 हज़ार 903 टन धान खरीदा।