जालंधर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्यक्ति की हत्या 

जालंधर, 28 अक्तूबर - जालंधर की सब्जी मंडी में एक व्यक्ति का बेरहमी के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कत्ल कर दिया गया। आज प्रातःकाल सब्जी  मंडी में काम करने वाले लोगों को इसका पता लगा, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।