पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नायडू और राजनाथ

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर - उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का शनिवार रात निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।