इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर भाजपा में हुए शामिल

तिरूवनंतपुरम, 28 अक्तूबर - इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को केरल के त्रिवेंद्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि माधवन इसरो के अंतरिक्ष विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं।