पीएम मोदी ने जापान के विदेश मंत्री से की मुलाकात

टोक्यो, 29 अक्टूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो और व्यापार व उद्योग मंत्री हिरोशिगे सेको से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में बड़े निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने जापान की कई कंपनियों के सीईओ से वार्ता की। गौरतलब है कि पीएम मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार को उन्होंने जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की। इससे पहले पीएम 2016 में जापान की यात्रा पर गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी इस बार जापान से देश में बड़े निवेश की आस लगा रहे हैं। उन्होंने जापान के उद्योग मंत्री के साथ कई उद्योगपतियों से मुलाकात की, जो भारत में निवेश की इच्छा रखते हैं।