डीटीसी की हड़ताल आज, यात्रियों को हो सकती है परेशानी 

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर - दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कर्मचारियों की यूनियनें आज हड़ताल करेंगी। जिससे सार्वजनिक परिवहन बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। डीटीसी के ठेका कर्मचारी डीटीसी संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले गत आज से हड़ताल पर है। उनकी मांगों में उस भत्ते को भी बहाल करना शामिल है, जिसे एक अदालत के आदेश के बाद डीटीसी ने कम कर दिया था।