राम मंदिर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान - अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर - राम मंदिर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है। उन्होंने कहा कि उनको डर है कि यदि यह सब्र टूट गया, तो क्या होगा। गिरिराज सिंह ने यह विश्वास जताया कि इस मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला सवा सौ करोड़ भारतीयों की उम्मीदों के हिसाब के साथ होगा।