राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन  

भोपाल, 30 अक्टूबर - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। वो आज चुनाव अभियान के साथ-साथ पत्रकारों, व्यापारियों और उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी प्रेस से मुखातिब होंगे।