मनोहर पर्रिकर का घर अस्पताल में तब्दील, कांग्रेस ने जताई निधन की आशंका

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर - गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच उनके आवास को अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। इस बीच कांग्रेस ने कहा है मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 14 अक्टूबर से दिखाई नहीं दिए हैं, संभवत: वह जीवित नहीं हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की इस टिप्पणी को सिरे से नकार दिया है। आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था।