मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक संजय शर्मा कांग्रेस में हुए शामिल 

भोपाल, 30 अक्टूबर - मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इंदौर के तेंदूखेड़ा सीट से बीजेपी के विधायक संजय शर्मा आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। संजय शर्मा ने इंदौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा को इस बात का एहसास था कि भाजपा इस बार किसी अन्य को तेंदूखेड़ा से टिकट दे सकती है। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था।