कर्ज से परेशान 42 वर्षिय नौजवान ने सल्फास निगल की आत्महत्या

फिरोजपुर, 30 अक्तूबर - (कुलबीर सिंह सोढ़ी) - फिरोजपुर के शहर हल्के के थाना सदर में पड़ते गांव बस्ती कीमे वाली के रहने वाले 42 वर्षिय नौजवान सरवन सिंह पुत्र निशान सिंह द्वारा सल्फास निगलकर आत्महत्या कर लेने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक सरवन सिंह पर करीब 23 लाख किसानी कर्ज था। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है।