एमजे अकबर मानहानि मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को 

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर - पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से महिला पत्रकार के खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में आज पटियाला हाऊस कोर्ट में एमजे अकबर के बयान दर्ज हुए। कोर्ट द्वारा मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर रखी गई है और उस दिन गवाहों के बयान दर्ज होंगे।