सशस्त्र बलों की समस्याओं को लेकर डीजीपी द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति 

चंडीगढ़, 31 अक्तूबर - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने सशस्त्र बलों के कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आज दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिनके नाम ईश्वर सिंह, एडीजीपी /कम्यूनिटी पुलिसिंग और वी. नीरजा,आईजीपी/कम्यूनिटी है।