भाई नरैण सिंह चौड़ा और भाई धर्म सिंह अदालत द्वारा बरी

तरनतारन, 31 अक्तूबर - (हरिन्दर सिंह) - लगभग साढ़े पांच साल पुराने आर्म्स एक्ट और अन लॉ फुल ऐक्टिविटी की धाराओं के तहत दर्ज किये गए केस में तरनतार की जिला और सेशन जज हरप्रीत कौर रंधावा की अदालत ने भाई नरैण सिंह चौड़ा और भाई धर्म सिंह को बरी करने  का आदेश सुनाया है। इसकी जानकारी देते हुए अधिवक्ता बलबीर सिंह सैनी और ऐड. जगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस द्वारा भाई नरैण सिंह चौड़ा को 26 फरवरी 2013 को गिरफ्तार किया गया था।