आस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने वालों में भारतीय सबसे आगे

मैलबोर्न, 31 अक्तूबर (सरताज सिंह धौल): आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 118,000 लोगों ने 2014-15 से यहां की सिटीजनशिप (नागरिकता) हासिल की है। यू.के. को पीछे छोड़ते हुए, पिछले पांच वर्षों के दौरान भारतीय प्रवासियों ने यहां की पक्की नागरिकता हासिल की है जोकि रिकार्ड के रूप में मानी जा रही है। भारतीय लोगों की सूची सबसे ऊपर है, जिन्होंने यहां की नागरिकता हासिल की है। बाकी देशों के लोग इससे नीचे हैं। 28 फरवरी 2018 तक 54,419 आवेदनों के निपटारा किया गया था, जिनमें भारतीयों की 10,168 अपीलें थीं। वर्ष 2016-17 में 22,000 से भी अधिक भारतीय लोगों ने पक्की नागरिकता हासिल की थी, जबकि यू.के. के 19,617 लोग यहां के नागरिक बने थे। इमीग्रेशन विभाग ने बताया कि 245,000 आवेदन इस वर्ष जून तक फैसले का इंतज़ार कर रही हैं, जिसे 17-18 महीने का समय लगता है। इन आवेदनों में भी भारतीयों की सूची सबसे ऊपर है। विभाग पक्की नागरिकता के लिए अप्लाई के सभी आवेदनों पर कार्रवाई के लिए अधिक स्टाफ की भर्ती भी कर चुका है जो विद्यार्थी यहां पढ़ने के लिए आते हैं, उनमें से अधिकतर यहां की नागरिकता के इच्छुक होते हैं।