देखिए कैसे मना रहें हैं किंग खान अपना 53वां जन्मदिन 

मुंबई, 02 नवंबर -  आज शाहरुख खान 53 साल के हो गए। उन्होंने अपने जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शाहरुख खान ने 3 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा -“गौरी को केक खिलाया, मन्नत के बाहर अपने फैंस से मिला, अब अपनी बेटी से मिल रहा हूं, सभी को इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया”। इस तस्वीर में शाहरुख अपनी पत्नि गौरी खान को केक खिला रहे हैं। अपने घर के बाहर वो फैंस से मिल रहे हैं। सबकी बधाईयां स्वीकार रहे हैं।