कर्नाटक में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

बेंगलुरु, 03 नवंबर  - कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की परीक्षा होने वाली है, क्योंकि आज तीन लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।  इन चुनाव के नतीजों का असर राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर पड़ने की संभावना है। तीन लोकसभा सीटों- बल्लारी, शिवमोगा और मांड्या के साथ ही रामनगर और जामखंडी विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान होगा। करीब 6,450 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल 54,54,275 योग्य मतदाता हैं। सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबले में कुल 31 उम्मीदवार हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के बीच है।